Effects of Saturn in Third House - Lal Kitab 1941 - EP75 with Astrologer Vijay Goel
लाल किताब 1941 की विवेचन शृंखला का ये मेरा पचेत्तरवां वीडियो है। इसमे मैंने “शनि खाना नंबर 3” (जब कुंडली के तीसरे घर मे शनि स्थित हो) के बारे मे विश्लेषण करने का प्रयास किया है। कुण्डली का तीसरा भाव पराक्रम भाव है। यह सहजेश भाव भी कहा जाता है । यह घर व्यक्ति के परिश्रम, बल, बाहु, पराक्रम आदि का है। तीसरे भावसे जातक के जिम्मेदार होने, फर्ज निभाने, दूसरों की सहायता करने की हद का पता चलता है। उत्साह, स्फूर्ति, दृष्टि के प्रभावशाली होने, चोरी एवं बीमारी का सम्बन्थ भी इसी भाव से देखा जाता है। जातक के जीवन में उतार चढ़ाव को भी यही घर दिखाता है। इस घर में शनि अच्छा परिणाम देता है। यह घर मंगल ग्रह का पक्का घर है। जब केतु अपने इस घर को देखता है तो यहां बैठा शनि बहुत अच्छे परिणाम देता है। जातक स्वस्थ, बुद्धिमान और बहुत सरल स्वभाव का होता है। यदि जातक धनवान होगा तो उसके घर में पुरुष सदस्यों की संख्या कम होगी। गरीब होने की दशा में परिणाम उल्टा होगा। यदि जातक शराब और मांशाहार से दूर रहता है तो वह लम्बे और स्वस्थ जीवन का आनंद उठाएगा। ये विवेचना लाल किताब ज्योतिषियों के अलावा, भृगु नंदी नाड़ी ज्योतिषियों और वैदिक (पाराशर) ज्योतिषियों के लिए भी उपयोगी हो सकती है। वीडियो के बारें मे अपनी प्रतिक्रिया से अवगत अवश्य कराएं। लाल किताब 1941 का विस्तृत वॉल्यूम PDF फॉर्मेट मे प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप्प (+918003004666) पर संपर्क करें। http://www.vijaygoel.net/ #SaturnInThirdHouse #LalKitab #LalKitabAstrology #Saturn #शनि #Shani #LalKitabAstrologer #LalKitab1943 #LalKitabJyotish #VijayGoel #AstrologerVijayGoel #AstrologerVijay #VedicJyotish #VedicAstrology #NadiJyotish #NadiAstrology #Astrology #Astrologer #Jyotish #Jyotishi #ShaniKhanaNo3 #शनिखानानंबर3 #लालकिताब #लालकिताब1941 #लालकिताबज्योतिष #लालकिताबज्योतिषी #वैदिकज्योतिष #वैदिकज्योतिषी #नाड़ीज्योतिष #नाड़ीज्योतिषी #KhanaNo3 #खानानंबर3 #ThirdHouse #3rdHouse #IIIrdHouse #SaturnThirdHouse #Saturn3rdHourse









Discussion0
A small, civil thread for readers who actually finished the piece.
Be the first to start the conversation.
Comments are read by the editorial team. The best ones get pinned, the rude ones get pruned.